सरकार-CJP वार्ता: Constitution Club में बैठक खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कल तक समय मांगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को संविधान क्लब ऑफ इंडिया में दूसरी राउंड की महत्वपूर्ण वार्ता हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका से बातचीत की।

बैठक के बाद CJP प्रवक्ता आशुतोष रंका ने मीडिया को बताया कि सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि CJP की तीन प्रमुख मांगें हैं—धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, NEET विवाद में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR एवं कानूनी मामलों को वापस लेना।

रंका के अनुसार, सरकार ने मुआवजे और FIR वापसी की दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। लेकिन प्रधान के इस्तीफे को लेकर CJP अड़ा हुआ है। सौरव दास ने स्पष्ट कहा कि यह मांग गैर-बातचीत योग्य (नॉन-निगोशिएबल) है। CJP ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह बैठक सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन का अनशन तोड़ने के एक दिन बाद हुई। वांगचुक ने गुरुवार रात जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिलने के बाद अनशन समाप्त किया था। CJP ने पहले न्यूट्रल वेन्यू की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए संविधान क् में वार्ता रखीक्लब में वार्ता रखी।

जेपी नड्डा ने बैठक को ‘कॉर्डियल’ बताया और कहा कि दोनों पक्षों की मांगें सुनी गईं। शनिवार को फिर बैठक होने की संभावना है। CJP संस्थापक अभिजीत डिपके ने कहा कि प्रधान के इस्तीफे के बिना आंदोलन नहीं रुकेगा। जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है और देशभर में CJP ने आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

सरकार ने इस बीच पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट में संशोधन को कैबिनेट से मंजूरी भी दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें