मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप घोटाला: CBI जांच में कॉलेज-बैंक अधिकारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बड़े स्कॉलरशिप घोटाले का खुलासा किया है। CBI की प्रारंभिक जांच में Academy of Management College और UCO Bank के अधिकारियों पर छात्रों के नाम पर सरकारी स्कॉलरशिप फंड का गबन करने का आरोप लगा है। इस घोटाले में लगभग ₹99.48 लाख की राशि फर्जी तरीके से निकाली गई।

घोटाले की पूरी डिटेल

CBI ने इस मामले में 6 मुख्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच के अनुसार, जनवरी 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच 118 फर्जी बचत बैंक खाते UCO Bank की Habibganj शाखा में MBA छात्रों के नाम पर खोले गए। इन खातों में गलत KYC दस्तावेज, फर्जी OTP और गलत मोबाइल नंबर लिंक करके स्कॉलरशिप राशि क्रेडिट की गई।

ATM और डेबिट कार्ड्स बिना छात्रों की अनुमति के एक ही कॉलेज कर्मचारी को डिलीवर किए गए, जिनसे राशि निकालकर गबन कर ली गई।

आरोपी व्यक्ति:

Prema Verma — UCO Bank Habibganj ब्रांच की तत्कालीन सीनियर मैनेजर

Vinay Malhotra — Academy of Management College के डायरेक्टर

Aditya Malhotra — प्रोफेसर

Manoj Jain — असिस्टेंट प्रोफेसर

Vinesh Meshram — असिस्टेंट प्रोफेसर

Ram Singh Verma — कॉलेज कर्मचारी

CBI ने “अन्य अज्ञात व्यक्तियों” के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

कॉलेज की जानकारी

Academy of Management College भोपाल के Awadhpuri इलाके में स्थित एक प्राइवेट बिजनेस स्कूल है। यह 2009 में स्थापित हुआ, AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त और Barkatullah University से संबद्ध है। कॉलेज Lala Ram Rakha Mal Trust द्वारा चलाया जाता है और दो वर्षीय MBA प्रोग्राम ऑफर करता है।

जांच कैसे शुरू हुई?

UCO Bank के Deputy General Manager और Zonal Head की लिखित शिकायत पर CBI ने प्रीलिमिनरी एनक्वायरी शुरू की। जांच में कॉलेज और बैंक अधिकारियों के बीच गठजोड़ का सबूत मिला। छात्रों को इस पूरे प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं थी।

Vinay Malhotra ने कहा कि बैंक अधिकारियों की संलिप्तता है और उनका नाम अब CBI जांच में आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें