नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के सर्विसेज विभाग ने 20 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इसमें ग्रेड-I (GNCTDSS) से सीनियर स्केल (GNCTDSS) ग्रुप ‘ए’ (पे मैट्रिक्स लेवल-11) पर 200 अधिकारियों की पदोन्नति के लिए DPC की सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई है। यह पदोन्नति दिल्ली हाईकोर्ट के 1 जून 2026 के आदेश के अनुपालन में की जा रही है।
हाईकोर्ट का निर्देश: याचिकाओं (W.P.(C) No. 6651/2026 और 6658/2026) के अंतिम फैसले तक पदोन्नति आदेश अधर में रहेंगे। अधिकारियों को अंडरटेकिंग देना अनिवार्य है कि यदि याचिकाकर्ता जीत जाते हैं तो वे अपनी मूल पोस्ट पर वापस लौटने को तैयार रहेंगे और कोई इक्विटी का दावा नहीं करेंगे।
प्रक्रिया: चयनित सभी अधिकारियों को Annexure-II के अनुसार इंक-साइन अंडरटेकिंग 2 कार्य दिवसों के अंदर सर्विसेज विभाग को जमा करानी होगी (ईमेल: delservdan@gmail.com या व्यक्तिगत रूप से)।
अनुलग्नक: Annexure-I में 200 अधिकारियों की पूरी सूची दी गई है, जिसमें विभिन्न विभागों (Revenue, Education, DTTE, GAD आदि) के अधिकारी शामिल हैं।
Check it list:-Senior Scale Promotion Undertaking letter 20062026
यह पदोन्नति GNCTDSS कैडर में लंबे समय से लंबित प्रक्रिया को पूरा करती है, जिससे अधिकारियों के करियर में महत्वपूर्ण उन्नति होगी.












