मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 14 जून को 28 घाटों पर होगा ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक संकल्प – स्वच्छ यमुना’ के साथ शुरू होगा बड़ा जन-आंदोलन, हजारों दिल्लीवासी करेंगे श्रमदान

नई दिल्ली, 13 जून 2026: दिल्ली सरकार रविवार 14 जून को यमुना नदी के 28 प्रमुख घाटों, तटों और रिवरफ्रंट इलाकों पर ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान’ का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता स्वयं ठोकर नंबर-14 गीता कॉलोनी घाट पर अभियान का नेतृत्व करेंगी। इस महाअभियान में सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और हजारों स्वयंसेवक व दिल्लीवासी सामूहिक रूप से भाग लेंगे।

अभियान का उद्देश्य और संदेश…

‘एक संकल्प – स्वच्छ यमुना’ के संदेश के साथ आयोजित यह अभियान यमुना को उसका गौरव वापस दिलाने, नदी तटों को स्वच्छ बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने की दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसकी स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

अभियान सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इसमें पूजा सामग्री, फूल-माला, मूर्तियां, पॉलीथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक, पुराने कपड़े और कचरा नदी में न फेंकने का संकल्प लिया जाएगा।

विभिन्न घाटों पर होगा एक साथ स्वच्छता कार्य…

अभियान यमुना के इन प्रमुख स्थानों पर एक साथ चलेगा:

चिल्ला गांव घाट

निजामुद्दीन घाट

ठोकर नंबर-14 गीता कॉलोनी घाट

ठोकर नंबर-18 गांधी नगर घाट

पुराना लोहे पुल घाट

सिग्नेचर ब्रिज-वजीराबाद घाट (पूर्वी तट)

डेढ़ पुश्ता घाट (सोनिया विहार)

चौथा पुश्ता घाट (सोनिया विहार)

कर्तव्य कुंज घाट (वेस्ट बैंक)

आईटीओ ओल्ड रेलवे ब्रिज हाथी घाट

रामघाट, काली घाट, श्याम घाट

यमुना बैंक, यमुनेश्वर घाट

वजीराबाद यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क

और अन्य कई महत्वपूर्ण स्थल।

नेतृत्वकर्ता और प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: ठोकर नंबर-14 गीता कॉलोनी घाट

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा: यमुना बैंक

विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता: ओल्ड रेलवे ब्रिज डाउनस्ट्रीम पूर्वी तट

उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट: डेढ़ पुश्ता सोनिया विहार

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह: आईटीओ डाउनस्ट्रीम पश्चिमी तट (हाथी घाट)

पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा: ठोकर नंबर-13

समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह: सिग्नेचर ब्रिज पश्चिमी तट

विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा: जीरो पुश्ता श्रीराधा कृष्ण घाट

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह: ओल्ड रेलवे ब्रिज अपस्ट्रीम पूर्वी तट

लगभग 500 सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठन भी इस अभियान में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और नदी पुनर्जीवन के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान उसी भावना से प्रेरित है। पिछले वर्ष ‘मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य’ अभियान में 12 टन से ज्यादा कचरा एकत्र किया गया था। इस बार अभियान को और व्यापक बनाया गया है।

यह अभियान यमुना संरक्षण को एक सतत जन-आंदोलन बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें