मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कुकी गांव पर हमले में दंपति समेत तीन की मौत, सात घर जलाए गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांगपोकपी (मणिपुर), 5 जून 2026: मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। शुक्रवार तड़के कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुल्लेन (Loibol Khullen) गांव पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में कुकी-जो समुदाय के एक दंपति समेत तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई, जबकि गांव के सात घरों में आग लगा दी गई।

घटना का विवरण…

मृतक: लेतखोंगाम हाओकिप (34), उनकी पत्नी टिनमैरी हाओकिप (30) और जंगमिनलाल हाओकिप (34)।

हमला सुबह-सुबह हुआ, जब गांववासी सो रहे थे। हमलावरों ने गोलीबारी की और आगजनी की।

कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने आरोप लगाया है कि हमला NSCN-IM (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम-इसाक-मुइवा) के कैडरों और उसके प्रॉक्सी संगठन Zeliangrong United Front द्वारा किया गया।

यह हमला नागा-कुकी तनाव के बीच हुआ है, जो मई 2026 में हुए चर्च लीडर्स की हत्या और उसके बाद की हॉस्टेज संकट से और बढ़ गया है। बफर जोन अभी भी बरकरार हैं और कई लोग अभी भी गायब बताए जा रहे हैं।

मणिपुर में 2023 से जारी जातीय हिंसा (मुख्यतः मैतेई vs कुकी-जो) अब नागा समुदाय को भी अपनी चपेट में ले रही है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई है। Kuki संगठनों ने केंद्र सरकार, आर्मी और NIA से तुरंत जांच और सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें