नई दिल्ली, 2 जून 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 12 छात्रों के लिए वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स, आंसर बुक की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन का पोर्टल आखिरकार सक्रिय कर दिया है। पोर्टल में कई दिनों की देरी और तकनीकी गड़बड़ियों के बाद आज (2 जून) इसे लाइव किया गया।
CBSE ने मई 2026 में क्लास 12 का रिजल्ट घोषित किया था। इसके बाद On-Screen Marking (OSM) सिस्टम में बड़े गड़बड़ियों की शिकायतें आईं — जैसे स्कैन हुई कॉपियों में पेज मिसिंग, अनचेक्ड आंसर, कम मार्क्स आदि।
पोर्टल की देरी: मूल रूप से 29 मई को खुलने वाला था, लेकिन ग्लिचेस के कारण CBSE ने इसे 1 जून तक टाल दिया। फिर 1 जून को भी देरी हुई, आखिरकार 2 जून को पोर्टल सक्रिय हो गया।
आवेदन की आखिरी तारीख: 6 जून 2026 (मिडनाइट तक)।
प्रक्रिया…
- पहले आंसर बुक की फोटोकॉपी मंगवानी होगी (Verification)।
- उसके बाद ही री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- फीस: वेरिफिकेशन ₹100 प्रति विषय, री-इवैल्यूएशन ₹25 प्रति प्रश्न।
- छात्र cbse.gov.in या आधिकारिक पोर्टल (pvr.cbse.nic.in) पर Aadhaar आधारित लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं।
राहुल गांधी का हमला…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CBSE और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने OSM सिस्टम को लेकर सवाल उठाए, फीस को लेकर छात्रों पर बोझ डालने का आरोप लगाया और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की। राहुल ने कहा कि बोर्ड के ठेकेदार (Coempt) को लेकर भी संदेह हैं और छात्रों का भविष्य खतरे में है।
छात्रों पर असर…
कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में देरी से हजारों छात्र परेशान। IIT विशेषज्ञों की मदद से पोर्टल को मजबूत किया गया, लेकिन फिर भी कुछ छात्रों को लॉगिन और पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं।












