नई दिल्ली: दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। दशहरा और दिवाली जैसे त्यौहारों से पहले मोदी सरकार ने रबी सीजन की 6 प्रमुख फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित कर दिया है। इसमें ऐतिहासिक वृद्धि की गई है, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि रीढ़ की हड्डी है और किसान उसकी आत्मा हैं। आज भी लगभग 46% लोग कृषि से अपनी आजीविका कमाते हैं, जिनमें से 86% किसान छोटे और सीमांत वर्ग के हैं। सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय बढ़े और इसके लिए उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी और उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए।
MSP में हुई प्रमुख बढ़ोतरी:-
~ गेहूं – ₹2425 से बढ़ाकर ₹2585 प्रति क्विंटल (₹160 की वृद्धि)
~ जौ – ₹1980 से बढ़ाकर ₹2150 प्रति क्विंटल
~ चना – ₹5650 से बढ़ाकर ₹5875 प्रति क्विंटल (₹225 की वृद्धि)
~ मसूर – ₹6700 से बढ़ाकर ₹7000 प्रति क्विंटल (₹300 की वृद्धि)
~ सरसों एवं रेपसीड – ₹5950 से बढ़ाकर ₹6200 प्रति क्विंटल (₹250 की वृद्धि)
~ कुसुम्भ – ₹5940 से बढ़ाकर ₹6540 प्रति क्विंटल (₹600 की वृद्धि)सरकार का मानना है कि इस बढ़ोतरी से किसानों को बेहतर आमदनी होगी और उन्हें उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।
दुर्गा नवमी के अवसर पर यह घोषणा किसानों के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।
