इंडिया-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर बोले ‘जब से पैदा हुए, हिंदुस्तानी साबित करने में लगे हैं’!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप 2025 का महामुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले ही पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने विवादित बयान देकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के बीच गर्मी बढ़ा दी है।

यह मैच पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला आमना-सामना होगा। ऐसे में भारत में इस मुकाबले का जोरदार विरोध भी हो रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऐसा बयान दिया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो सकता है। समा टीवी पर अफरीदी ने कहा“मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट जारी रहना चाहिए। इसने हमेशा दोनों देशों के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद की है। इंग्लैंड में लोगों ने WCL मैच देखने के लिए टिकट खरीदे थे और खिलाड़ी भी प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन फिर मैच नहीं हुआ। आखिर सोच क्या थी? मैं अब भी समझ नहीं पा रहा हूं।” अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और भारतीय फैंस के बीच गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

युवराज और धवन पर अफरीदी का कटाक्ष…

एशिया कप के मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने युवराज सिंह और शिखर धवन को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी जन्म से ही खुद को भारतीय साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए शिखर धवन को भी खराब इंसान करार दिया। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि इस तरह की बयानबाज़ी भारत-पाक मैच से पहले माहौल को और भड़काने का काम कर सकती है। ऐसे वक्त में अफरीदी की यह टिप्पणी बिल्कुल भी सही नहीं मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें