बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई, कहा- ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ का सपना पूरा होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना/नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके निरंतर सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने के नए कीर्तिमान पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने एक पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की सराहना की और बिहार के समग्र विकास में केंद्र सरकार के योगदान को रेखांकित किया।

पत्र में सम्राट चौधरी ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके विकसित भारत के सपने को बिहार समृद्ध हो कर पूरा कर रहा है।” उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए चाणक्य, आर्यभट्ट, नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों की विरासत को याद किया। नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापना और 2024 में उद्घाटन को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान का जिक्र किया तथा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

विकास योजनाओं का जिक्र:

पत्र में बिहार को केंद्र से मिल रहे सहयोग का विस्तृत उल्लेख है। 2015 के 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज, सड़क-पुल निर्माण, बजट सहायता, कोसी महासेतु, गांधी सेतु जीर्णोद्धार, नए 6-लेन पुल, 5 एक्सप्रेसवे, वंदे भारत ट्रेनें, पटना मेट्रो, हाई स्पीड ट्रेन, नए एयरपोर्ट, दरभंगा AIIMS, मेडिकल कॉलेज, बाढ़ नियंत्रण योजनाओं (बागमती-बूढ़ी गंडक, कोसी-मेची लिंक) और पीएम गतिशक्ति जैसी पहलों का जिक्र किया गया है।

सांस्कृतिक पक्ष पर भी प्रकाश डाला गया। पुनौराधाम में माँ सीता मंदिर, अयोध्या से रेल और राम जानकी पथ कनेक्टिविटी, नालंदा-गया कॉरिडोर की घोषणाओं का स्वागत किया।

कल्याणकारी योजनाएं:

आयुष्मान भारत योजना से 5 करोड़ बिहारवासियों, पीएम किसान सम्मान निधि से 1 करोड़ परिवारों और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से 8 करोड़ लोगों को लाभान्वित होने का उल्लेख किया गया।

सम्राट चौधरी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार निरंतर प्रगति करता रहेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

यह पत्र प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर लिखा गया है, जिसमें बिहार-केंद्र के मजबूत सहयोग की भावना झलकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें