मध्य प्रदेश: राज्या सभा चुनाव से पहले कांग्रेस MLAs को कर्नाटक शिफ्ट, पोचिंग के डर से विधायक बेंगलुरु रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल/बेंगलुरु (9 जून 2026): 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट करने का फैसला लिया है। पार्टी ने भाजपा पर पोचिंग (विधायकों को तोड़ने) की कोशिश का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है ताकि क्रॉस वोटिंग रोकी जा सके और पार्टी की एकता बनी रहे।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 229 सीटें हैं। भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जिससे वह दो राज्यसभा सीटें आराम से जीत सकती है। कांग्रेस के पास करीब 64 विधायक हैं, जो तीसरी सीट के लिए पर्याप्त माने जा रहे थे। लेकिन भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को उतार दिया, जिसके बाद कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके विधायकों से संपर्क कर रही है। इस आशंका के चलते पार्टी ने सभी विधायकों को कांग्रेस शासित कर्नाटक भेजने का फैसला किया। विधायकों को दो बैच में चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु ले जाया जा रहा है। विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के आवास पर बैठक के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई।

सौंसर विधायक विजय रेवनाथ चौर और अन्य विधायकों ने पुष्टि की कि सभी विधायक बेंगलुरु जा रहे हैं। कुछ विधायक (5-9) व्यक्तिगत कारणों से पहले बैच में नहीं जा सके, लेकिन वे भी जल्द शामिल होंगे।

कांग्रेस का पक्ष…

कांग्रेस नेताओं ने जोर दिया कि यह कदम स्वैच्छिक है और किसी को जबरदस्ती नहीं भेजा जा रहा। उद्देश्य सिर्फ पार्टी अनुशासन बनाए रखना और आधिकारिक उम्मीदवार (मीनाक्षी नटराजन) के पक्ष में वोट सुनिश्चित करना है। विधायक मतदान से एक दिन पहले भोपाल लौटेंगे।

भाजपा की प्रतिक्रिया…

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है और इसे कांग्रेस की आंतरिक कमजोरी बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें