राहुल गांधी ने NEET अभ्यर्थी की मौत पर PM मोदी पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 4 जून 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की NEET अभ्यर्थी अंकक्षा चतुर्वेदी की आत्महत्या पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने इसे “टूटी हुई व्यवस्था” का नतीजा बताया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया:

“अंकक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। उसके पिता किसान हैं। बेटी का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने 3 लाख रुपये का लोन लिया और रसोइया का काम किया। लेकिन सिस्टम ने सब छीन लिया।”

मुख्य आरोप…

  • राहुल गांधी ने अंकक्षा की मौत को “मोदी जी की भ्रष्ट और टूटी व्यवस्था” का परिणाम बताया।

  • पिछले 12 सालों में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जवाबदेही मांगी।

  • NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं की निंदा की।

अंकक्षा चतुर्वेदी मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली थीं। परीक्षा में अनियमितताओं की खबरों के बाद वे मानसिक तनाव में चली गईं और नागपुर में आत्महत्या कर ली।

Leave a Comment

और पढ़ें