भारत टेक्स 2026 में बिहार का दमदार प्रदर्शन, टेक्सटाइल सेक्टर में निवेशकों का आकर्षण का केंद्र बना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 17 जुलाई 2026। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्लोबल टेक्सटाइल महाकुंभ ‘भारत टेक्स 2026’ के समापन दिन बिहार सरकार ने राज्य की औद्योगिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में बिहार पवेलियन पूरे मेले में निवेशकों का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया।

बिहार पवेलियन में “Investment Opportunities in Textile Sector in Bihar” थीम के तहत राज्य की नई औद्योगिक नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और निवेश-अनुकूल माहौल को आक्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया। देश-विदेश के बड़े टेक्सटाइल निर्यातकों, ब्रांड्स और खरीदारों ने बिहार सरकार की नीतियों की खूब सराहना की।

पवेलियन के बिजनेस लाउन्ज में हाई-लेवल B2G बैठकों में निवेशकों को Textile and Leather Policy (Amended) 2025 के तहत दिए जा रहे वित्तीय लाभों, सब्सिडी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कई बड़े उद्यमी पहले ही बिहार में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की इच्छा जता चुके हैं।

हस्तशिल्प की विरासत से आधुनिक उद्योग की ओर

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह और बिहार की उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह द्वारा उद्घाटित पवेलियन में भागलपुरी सिल्क, मधुबनी पेंटिंग, सुजनी और खटवा वर्क जैसे GI टैग वाले पारंपरिक उत्पादों ने विदेशी खरीदारों को आकर्षित किया। वहीं आधुनिक गारमेंटिंग और टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बिहार की तेज प्रगति निवेशकों को चौंका रही है।

लाखों रोजगार का रोडमैप

उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने ग्लोबल बायर्स और निवेशकों के साथ निरंतर बैठकें कीं। बिहार सरकार का फोकस केवल फैक्टरियां लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय युवाओं और महिला कारीगरों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने पर है।

भारत टेक्स 2026 में बिहार पवेलियन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया यह स्पष्ट संकेत है कि बिहार जल्द ही देश का सबसे बड़ा और लाभदायक टेक्सटाइल हब बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Comment

और पढ़ें