दिल्ली सरकार का हरित संकल्प: 70 लाख पौधारोपण अभियान में सीएम रेखा गुप्ता ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026 – मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण कर दिल्ली को हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। ‘हरित दिल्ली संकल्प’ के अंतर्गत चल रहे 70 लाख पौधारोपण अभियान में उन्होंने 1,100 पौधे लगाए।

पौधारोपण कार्यक्रम में सेंट्रल वर्ज, मेट्रो कॉरिडोर के नीचे और सड़कों के दोनों ओर पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री अशोक गोयल, स्थानीय निवासी, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संदेश…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है।

दिल्ली सरकार राजधानी के हर खाली स्थान को हरित क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 7 जुलाई को शुरू किए गए मेगा प्लांटेशन ड्राइव के साथ तालमेल बिठाते हुए दिल्ली सरकार जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष पोर्टल https://greendrive.delhivanmahotsav.in लॉन्च कर चुकी है।

नागरिकों के लिए सुविधाएं

वृक्ष रथ: घर पर निःशुल्क पौधे पहुंचाए जाएंगे।

नर्सरी लोकेटर: निकटतम सरकारी नर्सरी से निःशुल्क पौधा ले सकते हैं।

पोर्टल पर आसानी से स्लॉट बुकिंग की सुविधा।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और 70 लाख पौधारोपण के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें।

दिल्ली को स्वच्छ, हरित और विकसित बनाने की दिशा में यह अभियान एक बड़ा कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें