INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक: विपक्षी एकता को नई दिशा? DMK-AAP की अनुपस्थिति में 23 दलों का जमावड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के Constitution Club में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। कांग्रेस ने इसे ‘INDIA जनबंधन’ की बैठक बताया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रamesh के अनुसार 23 राजनीतिक दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है, लेकिन गठबंधन में दरार साफ दिख रही है।

कौन शामिल, कौन गैर-हाजिर?…

उपस्थित होने वाले प्रमुख दल/नेता: TMC (ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी), समाजवादी पार्टी (अखिलेश यादव), RJD (तेजस्वी यादव), शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे, कांग्रेस (मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी) सहित कई छोटे दल।

अनुपस्थित: DMK ने बैठक का बहिष्कार कर दिया है। कारण – तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस द्वारा TVK को समर्थन देने को ‘धोखा’ बताया गया। AAP भी बैठक से दूरी बनाए हुए है। CPI(M) और JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई है।

TVK पर चर्चा: तमिलनाडु की नई पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को गठबंधन में शामिल करने पर विचार हो सकता है।

बैठक के प्रमुख एजेंडे…

मोदी सरकार के खिलाफ संयुक्त रणनीति तैयार करना।

आगामी राज्य चुनावों और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी।

NEET पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, किसान मुद्दे और सामाजिक न्याय जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुट मोर्चा।

गठबंधन की आंतरिक एकता मजबूत करना।

कांग्रेस इस बैठक को विपक्षी एकता का प्रतीक बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्षी दलों के बीच हालिया चुनावी गठबंधनों (खासकर तमिलनाडु) को लेकर तनाव साफ दिख रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें