तमिलनाडु BJP को बड़ा झटका: के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, नया राजनीतिक ‘मूवमेंट’ शुरू करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई/दिल्ली, 3 जून 2026 — तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख चेहरे के. अन्नामलाई ने मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पांच पृष्ठों का त्यागपत्र सौंपा। इस्तीफे के बाद अन्नामलाई ने नया राजनीतिक ‘मूवमेंट’ शुरू करने का ऐलान किया, जिसे आगे चलकर क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी में बदला जाएगा।

अन्नामलाई ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई को पार्टी में भविष्य नहीं दिख रहा था। उन्होंने राज्‍यसभा सीट की पेशकश भी ठुकरा दी।

अन्नामलाई का मूवमेंट शुरुआत में गैर-राजनीतिक होगा, लेकिन बाद में इसे पूर्ण राजनीतिक पार्टी का रूप दिया जाएगा। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा की रणनीति, AIADMK के साथ गठबंधन और पार्टी में पर्याप्त स्वायत्तता न मिलने जैसे मुद्दों पर असंतोष जताया था।

अन्नामलाई का बयान…

“मैं भाजपा में रहते हुए तमिलनाडु की जनता की सेवा जारी रखना चाहता था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह संभव नहीं हो पा रहा। मैं जल्द ही एक नया मूवमेंट शुरू करूंगा जो तमिलनाडु की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

के. अन्नामलाई (41 वर्षीय) एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। उन्होंने 2020 में भाजपा जॉइन की और 2021 में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए जोरदार प्रचार किया, लेकिन भाजपा तमिलनाडु में एक भी सीट नहीं जीत सकी।

यह इस्तीफा तमिलनाडु की राजनीति में बड़े उलटफेर का संकेत माना जा रहा है, खासकर जब अभिनेता विजय की पार्टी TVK पहले ही सक्रिय हो चुकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें