केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की AIIMS दिल्ली में एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की दिल्ली एम्स में सोमवार 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी की गई। एम्स के आधिकारिक बयान के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वे कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांचें की गईं। जांच में आर्टरीज में ब्लॉकेज पाए जाने के बाद 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी का प्रोसीजर किया गया।

एम्स के प्रेस बयान में कहा गया है, “माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा की 17 अगस्त 2026 को एंजियोप्लास्टी हुई और वे कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में हैं तथा उनकी स्थिति स्थिर है।” अस्पताल ने अभी डिस्चार्ज की कोई तारीख नहीं बताई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

65 वर्षीय नड्डा का इलाज एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। अस्पताल ने प्रोसीजर की और डिटेल (जैसे कितने स्टेंट लगाए गए) सार्वजनिक नहीं की है।

एंजियोप्लास्टी एक मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर है जिसमें हृदय की संकरी या बंद धमनियों को चौड़ा किया जाता है। इसमें कैथेटर के जरिए बैलून और जरूरत पड़ने पर स्टेंट लगाया जाता है।

नड्डा संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के कुछ घंटों बाद अस्वस्थ हुए थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें