गोरखपुर जंक्शन पर स्थापित हुआ श्री गोरखनाथ मंदिर का भव्य मॉडल, यात्रियों को मिलेगी आध्यात्मिक अनुभूति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर, 18 जून 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल ने गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर यात्रियों के लिए एक अनोखी पहल की है। यहां श्री गोरखनाथ मंदिर का भव्य मॉडल स्थापित किया गया है, जो यात्रियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराने के साथ-साथ गोरखपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को भी मजबूती देगा।

महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर और अपर महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में तैयार यह मॉडल मूल श्री गोरखनाथ मंदिर की पारंपरिक वास्तुकला पर आधारित है। सुनहरे शिखर, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक एलईडी प्रकाश व्यवस्था के कारण यह मॉडल दिन-रात यात्रियों का ध्यान खींच रहा है। खासकर रात्रि में विशेष प्रकाश व्यवस्था से इसकी भव्यता कई गुना बढ़ जाती है।

यात्रियों और श्रद्धालुओं ने रेलवे की इस पहल की भरपूर सराहना की है। कई लोगों ने इसे गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत को रेलवे द्वारा दिया गया सम्मान बताया।

मण्डल रेल प्रबंधक का बयान…

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा, “इस पहल का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर जंक्शन से गुजरने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नाथ संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा से जोड़ना है। हम चाहते हैं कि स्टेशन पर थोड़ा रुककर यात्री आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्राप्त कर सकें।”

श्री गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर की पहचान है और नाथ संप्रदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है। रेलवे द्वारा इस मॉडल की स्थापना से न केवल स्टेशन की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

(महेश गुप्ता)

जनसम्पर्क अधिकारी

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल

Leave a Comment

और पढ़ें