नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस दिन वे स्वतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया होगा।
ऐतिहासिक आंकड़े….
पीएम मोदी का कार्यकाल: 26 मई 2014 को पहली बार शपथ लेने के बाद 10 जून 2026 को वे 4,399 लगातार दिन पूरे कर लेंगे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड: पहले लोकसभा चुनाव (1952) के बाद 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक 4,398 दिन।
यह तुलना लोकसभा चुनावों के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्रियों की लगातार सेवा के आधार पर की जा रही है। नेहरू का पूरा कार्यकाल (1947-1964) 16 वर्ष 286 दिन (लगभग 6,130 दिन) था, जिसमें शुरुआती अंतरिम अवधि भी शामिल है।b3f4fa
पीएम मोदी की यात्रा…
नरेंद्र मोदी ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में तीन बार पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह उपलब्धि तीन लगातार लोकसभा जीत के साथ नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करती है। मोदी का यह कार्यकाल ‘चायवाले’ से प्रधानमंत्री बनने की कहानी को भी मजबूती देता है।
राजनीतिक महत्व:…
यह मील का पत्थर मोदी सरकार की लोकप्रियता और स्थिरता को दर्शाता है। एनडीए के मुख्यमंत्री इस मौके पर बैठक भी कर सकते हैं।












