सऊदी अरब की बड़ी मदद: पाकिस्तान को सस्ती दरों पर 6.4 अरब डॉलर की राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए सऊदी अरब एक बार फिर बड़ा मददगार साबित हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब पाकिस्तान को बेहद सस्ती दरों पर कर्ज उपलब्ध करा रहा है। सऊदी सरकार पाकिस्तान को 4% वार्षिक ब्याज दर पर कर्ज दे रही है, जो चीन और अन्य देशों से मिलने वाले कर्ज की तुलना में काफी कम है।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब ने पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद 5 अरब डॉलर के नकद जमा  को बढ़ाया है और इसे समय-समय पर रोलओवर भी किया जाता है। इसके अलावा, पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर की तेल पर डिफर्ड पेमेंट सुविधा भी दी जा रही है, जिससे उसे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान वित्त वर्ष 2025-26 में सऊदी अरब से करीब 6.46 अरब डॉलर की सहायता मिलने की उम्मीद कर रहा है। इसमें नकद जमा, डिफर्ड ऑयल पेमेंट और सीधी आर्थिक मदद शामिल होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सऊदी अरब का यह सहयोग पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को अस्थायी सहारा जरूर देगा, लेकिन लंबे समय तक स्थिति सुधारने के लिए इस्लामाबाद को संरचनात्मक सुधार और राजस्व बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें