वरिष्ठ राजनैतिक पत्रकार रवि त्रिपाठी ने किया भाजपा का सदस्यता ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ राजनैतिक पत्रकार रवि त्रिपाठी ने आज बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कल पुनौरा धाम में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें मिला था। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व में बिहार चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे।

श्री त्रिपाठी देश के वरिष्ठ राजनैतिक पत्रकारों में शुमार है। पिछले 24 वर्षों से उन्होंने देश के हरेक बड़ी राजनैतिक गतिविधियों को कवर किया है और वे सटीक विश्लेषण के लिए जाने जाते है। रवि त्रिपाठी ने लगातार 20 साल ज़ी न्यूज़ में बतौर डिप्टी एडिटर काम किया।

बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे श्री त्रिपाठी संघ में पूर्णकालिक भी रहे हैं। बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से उन्होने छात्र राजनीति में कदम रखा। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज के 1996 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे और 1998 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ( डूसू) के उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। रवि त्रिपाठी दिल्ली में पूर्वांचल के छात्रों के वे सशक्त आवाज रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें